एचआईएल : वॉरियर्स पहली बार चैम्पियन बने (लीड-1)

रांची, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कलिंगा लांसर्स को रविवार को 6-1 से हराकर जेपी पंजाब वॉरियर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)-2016 का खिताब जीत लिया है। पंजाब ने लगाता दो बार फाइनल में हारने के बाद चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए लीग के चौथे संस्करण के खिताबी मुकाबले में अरमान कुरैशी, मैट गोड्स और सतबीर सिंह ने चंडीगढ़ की चटीम पंजाब के लिए शानदार मैदानी गोल किए।

दूसरी ओर, भुवनेश्वर स्थित टीम कलिंगा लांसर्स के लिए एकमात्र गोल कप्तान मोरित्ज फुत्र्से ने पेनाल्टी कार्नर पर किया। इस साल इस लीग में प्रत्येक फील्ड गोल के लिए दो गोल दिए गए जबकि पेनाल्ट कार्नर पर गोल करने वाली टीमों को एक गोल मिला।

इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में दिल्ली वेवराइर्ड्स ने रांची रेज को 2-0हराया। दिल्ली के लिए मैच का एकमात्र गोल मंदीप सिंह ने किया।

रांची ने बीते साल यह खिताब जीता था जबकि दिल्ली ने 2014 में सरदार सिंह की कप्तानी में खेलते हुए खिताबी जीत हासिल की थी।

दिल्ली वेवराइर्ड्स तथा भारत के लिए खेलने वाले पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह को टूर्नामेंट का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493