रिचर्ड्स ने सबसे तेज शतक को लेकर मैक्लम को सराहा

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम की तारीफ की है।

अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे मैक्लम ने महज 54 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।

इससे पहले यह कीर्तिमान रिचर्डस के नाम था, जिन्होंने 56 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था।

मैक्लम ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह कारनामा किया। इससे पहले रिचर्डस ने 1986 में सेंट जोंस में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेदों पर सबसे तेज शतक जड़ा था।

रिचर्डस ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, “मैं ब्रैंडन को बधाई देना चाहता हूं। मैं कई साल से आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। आपकी उपलब्धियों के लिए बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493