टाइगर , श्रद्धा ने पूरी की ‘बागी’ की शूटिंग

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने सब्बीर खान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

श्रद्धा ने इसे अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा किया।

‘आशिकी2’ की अभिनेत्री श्रद्धा ने रविवार रात ट्वीट किया, “मिली-जुली भावनाएं हैं, खुशी भी है और गम भी। एक और सफर का समापन हो गया और एक और के शुरू होने का इंतजार है। सब्बीर, टाइगर के साथ ‘बागी’ की शूटिंग पूरी।”

फिल्म के निर्देशक सब्बीर ने भी फिल्म की पूरी टीम को ट्वीट कर धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “और हमने कर दिखाया। ‘बागी’ की शूटिंग पूरी हो गई। फिल्म के प्रत्येक व्यक्ति को मेरा शुक्रिया। यह काफी मुश्किल था, लेकिन हमने कर दिखाया।”

‘बागी’ फिल्म में सुधीर बाबू और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493