रणवीर ने देखी थी परिणीति की अभिनय प्रतिभा

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनकी अभिनय प्रतिभा को सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने देखा था और कहा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी।

परिणीति के मुताबिक, निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा से भी पहले रणवीर ने उनके भीतर के कलाकार को पहचाना था।

‘लेडिज वर्सेस रिकी बहल’ में रणवीर के साथ काम चुकीं परिणीति ने यहां जी सिने अवार्डस 2016 में कहा, “रणवीर पहले इंसान थे, जिन्होंने मुझे शीशे के सामने ‘शीला की जवानी’ गीत पर नृत्य करते देखा था और उन्होंने ही मुझे कहा था कि तुम एक दिन अभिनेत्री बनने वाली हो। और, यह सच हो गया। उन्होंने यह अनुमान आदित्य और मनीष से भी पहले जताया था।”

परिणीति की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों से मुखातिब रणवीर ने कहा, “देखिए मैंने सबसे पहले इस हीरे की तलाश की।”

परिणीति ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

परिणीति की अगली ‘मेरी प्यारी बिंदु’ है, जिसका निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493