महिला गोल्फ : हेट्रिक पर होगी नेहा की नजर

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। लगातार दो जीत हासिल करने वाली नेहा त्रिपाठी हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें दौर में उतरेंगी तो उनकी कोशिश लगातार तीसरी खिताबी जीत पर होगी। यह प्रतियोगिता बॉम्बे प्रसिडेंसी गोल्फ क्लब में खेली जाएगी।

23 फरवरी से 25 फरवरी तक खेली जाने वाली छह लाख रुपये की इस इनामी प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

नेहा इस समय कुल 2,78,500 रुपये की कमाई के साथ ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस प्रतियोगिता में स्मृति मेहरा, किरण माथरू, गुरसिमर बाडवाल से कड़ी चुनौती मिलेगी।

इंग्लैंड की किरण कुल 3,16,000 रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैें। किरण दो बार उपविजेता रह चुकी हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं।

गुरसिमर ने सत्र में अभी तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह हालांकि अपने मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।

कोलकाता की स्मृति 2,43,000 रुपये की कुल कमाई के साथ छठवें स्थान पर हैं।

इस प्रतियोगिता में सोनम चुग पदार्पण करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493