राष्ट्रपति ने गुयाना को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां सोमवार को गुयाना की जनता को उनके गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

गुयाना के राष्ट्रपति बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) डेविड आर्थर ग्रेंगर को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा है, “मैं गणतंत्र दिवस पर महामहिम को और गुयाना की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।”

भारत और गुयाना में बहुत पहले से दोस्ताना रिश्ता है। पिछले कुछ दशकों से हमारी सरकारों के बीच नियमित रूप से बातचीत होने से इसमें और मजबूती आई है।

राष्ट्रपति ने कहा है, “महामहिम की हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल में न्यूयॉर्क में हुई बातचीत से हमारी साझीदारी को नई गति मिली है। हम भारत और गुयाना की जनता के लाभ के लिए परस्पर सहयोग को मजबूत करने की आशा करते हैं।”

दक्षिण अमेरिका के उत्तरी अटलांटिक तट पर स्थित गुयाना 23 फरवरी को गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493