बार्का को हराने के लिए इकाई के रूप में खेलना होगा : हेनरी

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग आर्सेनल के पूर्व स्टार थिएरी हेनरी ने कहा है कि चैम्पियंस लीग अंतिम-16 दौर के मुकाबले में स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना को रोकने के लिए आर्सेनल को एक इकाई के तौर पर खेलना होगा।

हेनरी ने कहा कि वैसे तो आर्सेनल का खेल आक्रमक रहा है लेकिन बार्सिलोना के खिलाफ उसे अपनी आदत के उलट जाकर रक्षात्मक होकर खेलना होगा।

दोनों टीमें चैम्पियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में भिड़ेंगी।

हेनरी ने कहा, “आपको बार्सिलोना के खिलाफ खेलने का कम ही मौका मिलता है, ऐसे में आपको अपने स्वाभाविक खेल का त्याग करते हुए रक्षात्मक खेल खेलना होगा। ऐसा करके ही आप इस शक्तिशाली टीम को रोक सकते हैं।”

साल 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम के सदस्य हेनरी ने कहा कि बार्सिलोना के खिलाफ आर्सेनल को गोल करने के कम ही मौके मिलेंगे और जो मिलेंगे, उन्हें भुनाने के लिए उसके खिलाड़ियों को अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493