‘कमांडो 2’ ज्यादा बेहतर होगी : विद्युत

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ की पटकथा, एक्शन दृश्य और शूटिंग लोकेशन ‘कमांडो’ से बेहतर होगी।

विद्युत ने फिल्म के सेट पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “फिल्म ‘कमांडो 2’ इस बार कमाल दिखाएगी। इसमें आप सभी को बेहतर दृश्य, बेहतर पटकथा देखने को मिलेगी और हमने इसकी शूटिंग में इस बार काफी पैसे खर्च किए हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि कौन सी फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई फिल्में आ रही हैं और सभी को अलग-अलग प्रतिक्रिया मिलेंगी। यह सब फिल्म की शूटिंग और अभिनेता पर निर्भर है।”

‘कमांडो 2’ का निर्देशन ‘नमस्ते लंदन’ के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं।

शाह ने विद्युत को उनकी फिल्म ‘फोर्स’ में पहला मौका दिया था और इसके लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

शाह ने विद्युत की पिछली फिल्म ‘कमांडो’ का भी निर्देशन किया। इस फिल्म में पूजा चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखा गया था।

‘कमांडो 2’ के लिए अभिनेत्री के नाम का खुलासा होना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493