इंडोनेशिया ने अवैध मछली पकड़ने वाली 30 नौकाएं डूबोई

जकार्ता, 23 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ने अवैध मछली पकड़ने के खिलाफ अपने अभियान में जब्त की गईं 30 विदेशी नौकाओं और स्थानीय नौकाओं को डूबो दिया है।

समाचार एंजेसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन 30 नौकाओं में 11 वियतनाम की, आठ मलेशिया की, सात फिलीपींस की और तीन इंडोनेशिया की थीं।

समुद्री और मत्स्य पालन मंत्री सुशी पदजियास्तुति ने सोमवार को कहा कि ये नौकाएं देश के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के दौरान जब्त की गई थीं।

इंडोनेशिया में अब तक अवैध संचालन के लिए 151 नौकाएं डूबो चुका है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने अक्टूबर 2014 में कार्यभार संभाला, और उसके बाद उन्होंने देश की जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली नौकाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493