मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह निर्देशक आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं।
रणवीर ने पेरिस में शूटिंग को लेकर उत्साह सोशल मीडिया पर साझा किया।
रणवीर ने लिखा, “बेफिक्रे’ के लिए पेरिस जा रहा हूं।”
फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर भी नजर आएंगी। उन्होंने 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपना करियर शुरू किया था।
रणवीर को बॉलीवुड में यशराज बैनर ने ही लांच किया था। ‘बैंड बाजा बारात’ रणवीर की पहली फिल्म थी।
‘बेफिक्रे’ से आदित्य सात साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath