भारत में बिना कट रिलीज होगी ‘द रेवेनेंट’

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लियोनाडरे डिकैप्रियो अभिनीत ‘द रेवेनेंट’ शुक्रवार को भारत में रिलीज होगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को बिना किसी कट के ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है।

फिल्म के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हमें इस बात से राहत मिली है कि सीबीएफसी ने बिना किसी कट के फिल्म को मंजूरी दे दी है। आमतौर पर ऐसी फिल्मों पर उनका रवैया बेहद कठोर होता है।”

उन्होंने कहा, “सीबीएफसी ‘द रेवेनेंट’ से खासतौर पर इसलिए प्रभावित हुआ, क्योंकि फिल्म ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं और ऑस्कर की दौड़ में भी यह बेहद आगे रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर यह कोई अन्य फिल्म होती, तो वे इतने उदार नहीं होते।”

फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति के जीवित रहने के संघर्ष और बदले की कहानी दिखाई गई है।

एलेहांद्रो इनयारिटू निर्देशित इस फिल्म में टॉम हार्डी, डॉमह्नल ग्लीसन और पॉल एंडर्सन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493