‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ओछी रोमांटिक कॉमेडी नहीं : अर्जुन

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि यह फिल्म कोई ओछी रोमांटिक कॉमेडी नहीं है। यह इसी नाम से चेतन भगत के अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है।

अर्जुन ने यहां एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ प्रोत्साहित करने वाला और नाटकीय है। यह नाटकीय है। यह फिल्म की यात्रा है। यह रोमांटिक यात्रा है और मेरे लिए यह उत्साहित कर देने वाला है।”

अर्जुन (30) ने इससे पहले भगत सिंह की किताब ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माइ मैरिज’ पर आधारित ‘2 स्टेट्स’ में भी अभिनय किया था। उन्होंने कहा कि वह प्यार करना और धोखा पाने वाली फिल्मों का हिस्सा नहीं रहे हैं।

‘औरंगजेब’ के अभिनेता ने कहा, “मैंने ऐसी फिल्म कभी नहीं की, जिसमें लड़के को प्यार होता है और वह धोखा खाता है। अगर किसी ने किताब पढ़ी है तो उसे माधव झा की यात्रा जरूर पता होगी।”

अर्जुन ने यह भी कह कि उन्हें ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की यात्रा पसंद आई।

उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहली ऐसी फिल्म नहीं की।”

अर्जुन ने यह भी कहा कि इससे पहले उन्होंने चेतन भगत के ‘2 स्टेट्स’ को नहीं पढ़ा था और चेतन भगत यह जानते थे।

अर्जुन फिलहाल टेलीविजन धारावाहिक ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह एक अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘की एंड का’ को लेकर भी उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493