कुनमिंग में युन्नान वन्यजीव उद्यान में चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के दौरान नीले रंग का मोर मृत मिला।
पशु चिकित्सकों ने पाया की मोर की मौत संत्रास के कारण हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर में सात दिनों की छुट्टी के दौरान बहुत-से आगंतुक आते हैं। वहीं चेतावनी के बावजूद कुछ पर्यटकों ने जानवरों को पकड़ने की कोशिश की।
सार्वजनिक हुईं ऑनलाइन तस्वीरों में एक महिला मोर के पंख खिंचते हुए नजर आ रही है, वहीं एक आदमी हंस रहा है। इस तस्वीर पर काफी तीखी प्रतिक्रिया मिली है।
नीले मोर को भारतीय मोर की तरह जाना जाता है। इसके संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा रेड संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में रखा जाता है। मोर के पंखों का इस्तेमाल अक्सर सजावट के लिए किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath