एशिया कप : बांग्लादेश ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मीरपुर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में बुधवार से शुरू हो रहे एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम में अंजिक्य रहाणे की जगह विराट कोहली को शामिल किया गया है।

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के इस मैच में खेलने पर संशय था जोकि अब समाप्त हो चुका है। उन्हें सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी।

बांग्लादेश की टीम मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है। पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।

टीमें संभावित:

भारत : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब-अल-हसन, सौम्य सरकार, इमरुल कयेस, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, मोहम्दुल्लाह, शब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन, तस्कीन एहमद।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493