मंत्रालय ने कहा कि कजाकिस्तान के एससीएटी एयरलाइन की योजना कजाकिस्तान के दक्षिण में स्थित शहर अलमाटी और मिस्र के पर्यटन नगर शर्म अल-शेख के बीच वाणिज्यिक उड़ान फिर शुरू करने की है।
इस बीच, फ्लाई इजिप्ट की योजना दोनों देशों के बीच मार्च में नियमित उड़ानें शुरू करने की है और इसकी शुरुआत सप्ताह में दो उड़ानों के संचालन से होगी।
शर्म अल-शेख से सेंट-पीटर्सबर्ग जा रहे रूस के एक विमान को मिस्र के सिनाई प्रांत में अक्टूबर 2015 में एक आतंकवादी हमले में मार गिराए जाने के बाद सुरक्षा चिंताओं को लेकर बीते साल नवंबर में दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ानें बंद हो गई थीं। इस हमले में कुल 224 यात्रियों की मौत हो गई थी।
दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा काहिरा व शर्म अल-शेख के हवाईअड्डों का हाल में संयुक्त निरीक्षण के बाद कजाकिस्तान ने वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने पर सहमति जताई थी।
dharmpath.com dharmpath