एशिया कप : भारत ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया

मीरपुर (ढाका), 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 45 रनों से हरा दिया।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (83) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से अल अमीन हुसैन को तीन सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 121 रन ही बना सकी। उसकी ओर से शब्बीर रहमान ने सबसे अधिक 44 रन बनाए।

भारत की ओर से अशीष नेहरा ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। शाकिब अल हसन रन आउट हुए।

पहली बार टी-20 फारमेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493