केट के लिए चुनौती थी ‘ट्रिपल 9’ की भूमिका

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ‘टाइटेनिक’ फिल्म के लिए विशेष रूप से जानी जाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट आगामी फिल्म ‘ट्रिपल 9’ में माफिया सरगना की भूमिका में हैं। उनका कहना है कि उनके लिए इस तरह का किरदार निभाना एक चुनौती थी।

केट ने एक बयान में कहा, “मैंने जब पटकथा पढ़ी तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी कि ‘मैं यह भूमिका नहीं निभा सकती। मैं यह नहीं कर पाऊंगी। मेरे लिए यह संभवन नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं अर्से से इस पटकथा को पढ़ रही थी, लेकिन उस दौरान कभी मन में यह ख्याल नहीं आया था। उसके बाद मन में ख्याल आया कि ‘ओह! यह एक चुनौती है और मुझे इसे करने के बारे में सोचना चाहिए।”

जॉन हिलकोट निर्देशित ‘ट्रिपल 9’ में केट के अलावा वूडी हैरलसन, केसी एफ्लेक और च्यूएटेल एजियोफर भी हैं।

फिल्म भारत में 11 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493