पेरिस पुलिस प्रमुख माइकल कैडट ने चीनी लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मंगलवार को चीनी समुदाय और चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।
उन्होंने बैठक के बाद कहा कि 2015 में चीनी लोगों के साथ चोरी और हिंसक लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। बैठक के दौरान कैडट ने संबंधित पक्षों के साथ सहयोग बढ़ाने और चीनी लोगों की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाने की उम्मीद जताई।
इस बैठक में शामिल एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीनी पर्यटकों और लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को युवा लोग अंजाम देते हैं।
फ्रांस की पुलिस के मुताबिक, जेबकतरों के लिए चीनी नागरिक ‘शीर्ष निशाना’ होते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये लोग अन्य लोगों की तुलना में अधिक नकदी लेकर चलते हैं।
फ्रांस में रह रहे चीनी लोगों के संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वांग जियाकिंग ने कहा कि फ्रांस में चीनियों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा को खतरा है। स्वयं वांग और उनकी पत्नी पेरिस में इस तरह के अपराधों के शिकार बन चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath