इटली के प्रधानमंत्री ने मिलान फैशन वीक का शुभारंभ किया

मिलान, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री मतेओ रेंजी ने यहां मिलान के वूमेन्सवेयर फैशन वीक का शुभारंभ किया। वह मिलान फैशन वीक का उद्घाटन करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री बन गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेंजी ने बुधवार को उद्घाटन के दौरान कहा कि ‘यह बहुत अजीब बात है कि मैं फैशन वीक का उद्घाटन करने वाला देश का पहला प्रधानमंत्री हूं।’

उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण यह है कि मैं आखिरी नहीं हूं। यह एक परंपरा बननी चाहिए।”

छह दिवसीय फैशन वीक 29 फरवरी (सोमवार) तक चलेगा। इसमें 73 रनवे शो होंगे। फाल-विंटर सीजन 2016-17 के लिए कुल 184 परिधान संग्रहों को पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493