यूक्रेन ने मालवाहक ट्रकों का आवागमन बहाल करने का प्रस्ताव स्वीकारा

यात्सेन्युक ने मंत्रिमंडल बैठक में कहा, “वे अपनी क्षेत्रसीमा खोल रहे हैं। उसी तरह हम भी पारस्परिक आदान-प्रदान के सिद्धांत पर आधारित समान कदम उठा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने देश के गृह मंत्रालय को यूक्रेन की सीमा में रूस द्वारा पंजीकृत ट्रकों के आवागमन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रूस ने यूक्रेन द्वारा यूरोपीय संघ (ईयू) देशों की ओर जा रहे रूस के लगभग 600 मालवाहक ट्रकों को रोके जाने की घटना के परिणामस्वरूप 14 फरवरी को क्षेत्रसीमा में यूक्रेन के व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। उसके एक दिन बाद यूक्रेन ने रूस के मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगाते हुए इसे ‘जैसे को तैसा’ बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493