मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त का बॉलीवुड ने दिल खोलकर स्वागत किया। संजय मार्च 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 42 महीने की कैद की सजा काटने के बाद गुरुवार सुबह रिहा हुए।
संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी।
महेश भट्ट, सतीश कौशिक, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने संजय को ट्विटर पर बधाई दी।
सतीश कौशिक ने लिखा, “स्वागत है, संजय दत्त। तकलीफ खत्म हुई। कानून ने अपना काम किया। नया व्यक्ति, नई जिंदगी। परिवार को बधाई। ईश्वर महान है।”
ऋषि कपूर ने लिखा, “स्वागत है। अब कुछ यादगार फिल्में बनाइए।”
जूही चावला ने ट्वीट किया, ” स्वागत है संजय। दत्त परिवार के लिए बेहद खुश हूं। संजय पर ईश्वर की कृपा हो।”
साजिद खान ने लिखा, “अग्नि परीक्षा समाप्त हुई। समाज का कर्ज चुकता हुआ। दोस्त, परिवार, प्रशंसक इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। घर वापसी पर स्वागत, बाबा।”
रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, “हीरो ऐसे ही होते हैं। वह गलतियों की सजा भुगतते हैं। स्वागत है, मुन्नाभाई।”
dharmpath.com dharmpath