वेनेजुएला के राजदूत राफेल रामिरेज कैर्रेनो ने यहां परिषद की एक बैठक में संवाददाताओं को बताया कि परिषद के 15 सदस्यों ने सीरिया के जरूरतमंद लोगों को ‘तत्काल सतत व अबाधित तरीके से मानवीय मदद पहुंचाने’ की बात दोहराई है।
परिषद अध्यक्ष ने कहा कि परिषद की बैठक में सीरिया में मानवीय स्थिति पर चर्चा की गई।
इससे पहले यहां बुधवार सुबह संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका-रूस करार को सीरिया के लोगों की तकलीफों के अंत की दिशा में एक ‘पहले महत्वपूर्ण कदम’ के रूप में देखा गया है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने सोमवार को अमेरिका-रूस के बीच हुए करार का सीरिया संघर्ष की दिशा में ‘उम्मीद की एक किरण’ के रूप में स्वागत किया था। सीरिया में जारी संघर्ष को करीब पांच साल होने जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath