कुछ और साल खेलना चाहता हूं : पोटरो

ब्यूनस आयर्स, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस स्टार जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने कहा है कि वह कुछ और साल खेलना जारी रखना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पोटरो ने बीएनपी पारिबास ओपन में खेलने की पुष्टि की। यह एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन दो सप्ताह के भीतर अमेरिका के केलिफोर्निया में होगा।

साल 2009 में अमेरिकी ओपन जीतने वाले पोटरो ने बीते सप्ताह डालरे बीच ओपन में हिस्सा लिया था और सेमीफाइनल में तक पहुंचे थे। पोटरो लगभग एक साल तक चोट के कारण कोर्ट से दूर रहने के बाद वापसी की थी।

पोटरो ने कहा, “मैं कुछ और साल खेलना चाहता हूं। यह मेरा सपना है। मेरे लिए विश्व के कई दिग्गज खिलाड़ियों की जमात में शामिल होना गर्व की बात रहा है।”

पोटरो विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493