लेवरकुसेन के कोच श्मीड पर पांच मैचों का प्रतिबंध

बर्लिन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बायेर लेवरकुसेन के कोच रोजर श्मीड खेल भावना का उल्लंघन करने के कारण पांच मैचों के लिए अपनी टीम से दूर रहना होगा।

जर्मन फुटबाल संघ की अनुशासन समिति ने श्मीड पर पांच मैचों की निलम्बन के साथ-साथ 20 हजार यूरो का जुर्माना भी लगाया है।

बोरूसिया डार्टमंड के साथ हुए मैच के दौरान श्मीड को रेफरी ने कई मौकों पर मैदान से बाहर जाने के लिए कहा था।

श्मीड अगर अगले तीन मैचों में फिर से वही गलती करते हैं तो उन पर दो और मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।

क्लब के खेल निदेशक रुडी वोएलर और श्मीड ने संघ के फैसले के साथ जाने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493