कैदियों की अदला-बदली 26 फरवरी (शुक्रवार) से बहाल होगी।
यूक्रेन में यूरोप के सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) के प्रतिनिधि मार्टिन साजदिक ने संवाददाताओं को बताया कि यूक्रेन प्रशासन ने आठ लोगों और डोन्बास अलगाववादियों ने चार लोगों को रिहा करने पर सहमति जताई है।
ओएससीई के प्रतिनिधि ने याद दिलाया कि दस लोगों को पहले ही 20 फरवरी को रिहा किया जा चुका है। दोनेत्सक स्थित अलगावादियों द्वारा चार कैदियों की रिहाई के बदले यूक्रेन की सरकार ने छह कैदियों को रिहा किया था।
साजदिक ने कहा कि यूक्रेन पक्ष ने संपर्क रेखा पर सड़क परिवहन और मानवीय जरूरतों के सामानों की आपूर्ति के लिए पारगमन बिंदु खोलने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।
dharmpath.com dharmpath