फेसबुक पर मिलेंगे अब नए विकल्प

न्यूयार्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फेसबुक पर दिखने वाली पोस्ट को देखकर आपके मन अलग-अलग भाव उठते होंगे, लेकिन उन पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपके पास केवल ‘लाइक’ का ही विकल्प होता है। भले ही उस पोस्ट को देखकर आपको गुस्सा आए या हंसी, लेकिन अब यह मजबूरी आपको ज्यादा देर नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि फेसबुक ने एक नए फीचर ‘रिएक्शन्स’ की शुरुआत की है।

‘रिएक्शन्स’ में आपको पांच नए इमोजी नजर आएंगे, जिनमें हाहा, लव, वाउ, सैड और एंग्री शामिल हैं। लाइक बटन को कुछ देर तक दबाकर रखने से यह इमोजी आपके फोन या डेस्कटॉप पर प्रदर्शित होंगे।

‘लाइक’ बटन से विस्तरित यह फीचर आपको एक त्वरित और आसान तरीके में किसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है।

कई सालों से फेसबुक उपयोगकर्ता डिसलाइक बटन की मांग कर रहे हैं, लेकिन फेसबुक ने इसके बदले यह चंचल इमोजी बटन दिए हैं।

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर सामिनी क्रग ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, “पिछले कुछ सालों में हमने बाजारों में ‘रिएक्शन्स’ का परीक्षण किया है, जिससे हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली है। हम दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं को यह नया फीचर देते हुए उत्साहित महसूस कर रहे हैं।”

फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने पहले भी कहा है कि किसी त्रासदी से संबंधित पोस्ट के लिए ‘लाइक’ एक उचित प्रतिक्रिया नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493