नाईजीरियाई सौनिकों ने बोको हराम के 26 आतंकवादियों को मार गिराया

सेना के एक प्रवक्ता कर्नल सानी कुकाशेका उस्मान द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आतंकवादियों ने राज्य के दिक्वा इलाके में स्थित एक शरणार्थी शिविर पर बुधवार तड़के हमले का प्रयास किया। लेकिन, इस दौरान वहां मौजूद सैनिकों की उनसे मुठभेड़ हो गई।

उस्मान ने कहा कि तीन महिला फिदाईन ने शिविर में लोगों की भीड़ की तरफ दौड़ते हुए खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने आंतरिक विस्थापितों (आईडीपी) के शिविर में घुसने का प्रयास किया जो उसी इलाके के निकट था। लेकिन, सैनिकों ने उनका मुकाबला किया। इसके बाद हमलावरों ने आईईडी में विस्फोट कर दिया।

बयान के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक की भी मौत हो गई, जबकि बोको हराम के कई घायल आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493