मध्यप्रदेश में शादी से इनकार करने वाली किशोरी को जिंदा जलाया

madhya-pradesh-mapमध्य प्रदेश/ अशोक नगर: अशोक नगर जिले में चंदेरी थाने के अंतर्गत आने वाले जुगियाना मोहल्ले में शादी से इनकार करने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक ने आग के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला बीस वर्षीय आशु अहिरवार घर में घुस गया और लड़की पर शादी के लिए दबाव डालने लगा। लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर आशु ने उसके उपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और फिर फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था।

पड़ोसियों ने पीड़िता के माता-पिता को सूचना दी। माता-पिता के वहां पहुंचने पर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आशु के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493