जिमी किमेल एमी अवॉर्ड्स-2016 की मेजबानी को तैयार

लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जिमी किमेल इस साल के एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए तैयार हैं और इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार किमेल की मेजबानी तय हो जाने के बाद यह दूसरा मौका होगा जब वह इस अवॉर्ड शो की मेजबानी करेंगे।

वह देर रात को प्रसारित होने वाले अमेरिकी टॉक शो ‘जिमी किमेल लाइव’ के भी प्रस्तोता हैं।

जिमी इससे पूर्व इएसपीवाय अवॉर्डस, अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्डस सहित कई अवॉर्ड शो और समारोहों की मेजबानी कर चुके हैं।

68वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स स्टार वर्ल्ड, स्टार वर्ल्ड एचडी, एफएक्स और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर एक साथ दिखाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493