बगदाद में आत्मघाती विस्फोट में 7 की मौत

बगदाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

एक सूत्र ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि बगदाद के शुला में गुरुवार को हुई शाम की नमाज के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने अल रसूल अल-अधम मस्जिद के गेट पर अपनी आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर दिया।

सूत्र ने बताया, “यदि दोनों आत्मघाती हमलावर मस्जिद के अंदर प्रवेश करने में सफल हो जाते तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।”

सूत्र ने बताया कि इन विस्फोटों से आसपास की कई दुकानें और इमारते नष्ट हो गई। मस्जिद के बाहर खड़ी कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493