इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ चाइना, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक और बैंक ऑफ कम्युनिकेशंस की ओर से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, यह नियम गुरुवार से लागू होगा। इंटरनेट के जरिए 5,000 युआन (765 डॉलर) तक के लेनदेन पर लगने वाले शुल्क को भी समाप्त किया जाएगा।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब परंपरागत बैंकों को मोबाइल भुगतान बाजार में इंटरनेट कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
चीन की इंटरनेट कंपनी टेन्सेंट के लोकप्रिय मैसेंजिंग और सोशल एप वीचैट अपने प्लेटफॉर्म के जरिए लेनदेन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
dharmpath.com dharmpath