सेंसेक्स में 178 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 178.30 अंकों की तेजी के साथ 23,154.30 पर और निफ्टी 59.15 अंकों की तेजी के साथ 7,029.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.08 अंकों की तेजी के साथ 23,141.08 पर खुला और 178.30 अंकों या 0.78 फीसदी तेजी के साथ 23,154.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,227.91 के ऊपरी और 23,021.94 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.70 अंकों की मजबूती के साथ 7,039.30 पर खुला और 59.15 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 7,029.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,052.90 के ऊपरी और 6,985.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 28.31 अंकों की तेजी के साथ 9,572.68 पर और स्मॉलकैप 42.88 अंकों की गिरावट के साथ 9,555.23 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (1.66 फीसदी), बैंकिंग (1.51 फीसदी), रियल्टी (1.47 फीसदी), वित्त (1.27 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (0.68 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.31 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.24 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.23 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (0.16 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493