नए चेहरों के साथ वाईआरएफ फिल्म का निर्देशन करेंगे हबीब

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दो दूनी चार’ से चर्चित फिल्म निर्देशक हबीब फैजल यश राज फिल्म्स के नेतृत्व में नए चेहरों के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दो दूनी चार’ से चर्चित फिल्म निर्देशक हबीब फैजल यश राज फिल्म्स के नेतृत्व में नए चेहरों के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

बैनर के मुताबिक, “राज फिल्म्स दो नए चेहरों को लांच करने जा रहा है। हबीब फैजल फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए नए कलाकारों को चुना जाएगा।”

हबीब फैजल निपुण लेखक भी हैं, इससे पहले उन्होंने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ का निर्देशन किया था। हालांकि 2014 में उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रही।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493