मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में ही नहीं पंजाबी फिल्मों में भी अपना परचम लहराने के लिए बेताब हैं। निर्माता के तौर पर वह पंजाबी फिल्मों में नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
प्रियंका की पहली पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। पंजाबी फिल्मों में अपनी नई पारी की शुरुआत प्रियंका पर्पल पेबल पिक्चर्स कंपनी के साथ शुरू कर रही हैं।
प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, “हमारी पहली पंजाबी फिल्म के लिए पर्पल पेबल पिक्चर्स आपको बधाई।”
इस बीच प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ की सफलता का स्वाद चख रही हैं और फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड करियर की भी शुरुआत कर रही हैं।
प्रियंका इससे पहले मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ का निर्माण कर चुकी हैं।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पंजाबी फिल्म की जानकारी साझा की, जिसमें अमरिंदर गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके लेखक और निर्देशक करन गुलियानी हैं।
यह निर्माण कंपनी भोजपुरी और मराठी में भी फिल्में बनाएगी।
dharmpath.com dharmpath