मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जाने-माने हास्य अभिनेता मनीष पॉल ने बीते जमाने की फिल्म ‘कथा’ के रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है। वह अब ‘बा बा ब्लैक शीप’ की शूटिंग कर रहे हैं।
मनीष की ‘तेरे बिन लादेन: डेड ओर अलाइव’ हाल में रिलीज हो गई।
वह ‘तेरे बिन लादेन: डेड ओर अलाइव’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां एक सिनेमाहॉल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं ‘कथा’ पर काम कर रहा हूं, जो एक पुरानी फिल्म का रीमेक है। इसके अलावा मैं ‘बा बा ब्लैक शीप’ की शूटिंग कर रहा हूं, तो कुछ फिल्मों पर काम चल रहा है।”
‘तेरे बिन लादेन: डेड ओर अलाइव’ में प्रद्युमन सिंह, पीयूष मिश्रा और सिकंदर खेर भी हैं।
मूल ‘कथा’ फिल्म का निर्देशन सई परांजपे ने किया था, जिसमें दीप्ति नवल, नसीरुद्दीन शाह और फारूक शेख मुख्य भूमिका में थे।
रीमेक में मनीष दिवंगत अभिनेता शेख द्वारा निभाई गई भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन खालिद मोहम्मद कर रहे हैं। वहीं, ‘बा बा ब्लैक शीप’ में वह अनुपम खेर के बेटे की भूमिका निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath