शादी के बंधन में बंधे नकुल और श्रुति

चेन्नई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नकुल और श्रुति भास्कर रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शादी के बंधन में बंध गए।

नकुल के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह बहुत-ही निजी समारोह है, जिसमें दोनों परिवारों से करीबी दोस्त उपस्थित हुए। नकुल शादी का रिसेप्शन देने और कॉलीवुड से हर किसी को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।”

नकुल और श्रुति काफी समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं।

पिछले साल नकुल ने आईएएनएस से कहा था कि प्यार से जिंदगी बदल रही है।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें पिछले पांच सालों से जानता हूं और वह मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव में मेरे साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके सामने, मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं। यह जिंदगी बदलने जैसा अनुभव है क्योंकि जब आपको किसी चीज पर विश्वास नहीं होता है और वो सच हो जाए ये ऐसा है।”

श्रुति शहर के एक प्रमुख मल्टीप्लेक्स एसपीआई सिनेमाज की विपणन शाखा में कार्यरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493