भारतीय चिकित्सकों ने फिजी में 16 सफल ओपन-हार्ट सर्जरियां कीं

सुवा, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारत के चिकित्सकों की एक टीम ने फिजी की राजधानी सुवा के कॉलोनियल वॉर मेमोरियल अस्पताल में 16 ओपन-हॉर्ट सर्जरियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

समाचारपत्र ‘द फिजी टाइम्स’ की वेबसाइट की सोमवार की रिपोर्ट अनुसार, सर्जरी को फिजी की शयाद्री स्पेशेलिटी पेसेफिक हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा भारत से मंगवाए गए विशेषज्ञों की एक टीम ने अंजाम दिया।

प्रोजेक्ट समन्वयक दुरदामया मुनिभार्गव ने कहा कि शुरुआत में इन जीवनरक्षक सर्जरियों के लिए 24 मरीजों को चुना गया था, लेकिन आठ को नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा, “जिन 16 मरीजों की सर्जरी सफल हुई, उनमें से दो नाउरू और अन्य भारतीय मूल के फिजी नागरिक हैं।”

मुनिभार्गव ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अन्य भारतीय निखिल गोधके को धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493