रोम, 1 मार्च (आईएएनएस)। इटली के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों में आए भीषण तूफान के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
कालाब्रिया के केंडिनोनी में तेज आंधी के कारण एक 51 वर्षीय किसान की कार पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
कंपानिया में एक 60 वर्षीय जौहरी और उसकी पत्नी की भी ऐसी ही परिस्थिति में मौत हो गई। वे अपनी कार से राजमार्ग पर जा रहे थे, जब उनकी कार रास्ते में गिरे एक बड़े पेड़ से टकरा गई।
वेनेटो क्षेत्र में एक व्यक्ति तूफान के दौरान उफान पर आई तियोन नदी के तेज बहाव में डूब कर बह गया जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई।
मसेरता प्रांत के मार्चे क्षेत्र में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की कार एक पुल से फिसल कर एक नदी में गिर गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
लिमोने पेमोंटे कम्यून में एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर एक छत से गिरी बर्फ की सिल्ली और पत्थर गिरने से मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath