मानवीय सहायता लोगों तक पहुंचने दे असद सरकार : केरी

वाशिगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर मानवीय सहायता में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आह्वान किया है कि वे संघर्ष विराम के दौरान थोड़ी शालीनता दिखाएं।

केरी ने सोमवार को कहा कि 11 फरवरी को किए गए समझौते में सीरिया में संघर्ष विराम को लागू किया गया है और इससे 1,16,000 लोगों तक सीधे मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद मिली है।

लेकिन केरी ने कहा कि वे इन खबरों से चिंतित हैं कि असद के शासन क्षेत्र में मानवीय सहायता दल को परमिट जारी नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इसलिए हम असद शासन से आह्वान करते हैं कि संघर्ष विराम के दौरान अगर संभव हो तो थोड़ी शालीनता दिखाएं। हमें उम्मीद है कि वे अपने लोगों को, सैनिकों को और उनके अधिकारियों को मानवीय सहायता सामग्रियों पर हाथ साफ करने से रोकेंगे, क्योंकि ये दवाइयां व अन्य जरूरी वस्तुएं जरूरतमंदों के लिए हैं और वे जबरदस्ती इसे छीन लेते हैं।”

वे कहते हैं कि इस रुकावट को दूर किया जाना चाहिए और वे रूसी और ईरानियों से भी गुजारिश करूंगा कि वे अपने दोस्त को समझाएं।

शुक्रवार आधी रात से (स्थानीय समयानुसार) असद प्रशासन और शक्तिशाली बागी समूह के बीच संघर्ष विराम की शुरुआत हुई है, हालांकि इसमें इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल कायदा समूह जैसे आतंकवादी संगठन शामिल नहीं हैं।

केरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि उसके द्वारा भेजी गई मानवीय सहायता इस हफ्ते के अंत तक 1,50,000 लोगों तक पहुंचेगी और मार्च अंत तक लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 17 लाख हो जाएगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीरिया के अधिकारियों ने चिकित्सा सहायता वितरण के बार-बार किए गए अनुरोध को अभी तक मंजूरी नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493