मैगजीन कवर पर दिखीं परिणीति

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। दो साल बाद आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं।

‘इशकजादे’ की अभिनेत्री ने मैगजीन एफएचएम इंडिया से एक तस्वीर साझा की। मैगजीन का यह ताजा अंक मार्च में प्रकाशित हुआ है।

कवर पेज पर 27 वर्षीया अभिनेत्री ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी बिंदास अंदाज में हैं।

उन्होंने एक अन्य तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह बिस्तर पर बैठी हुई हैं।

फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणीति महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मनीष शर्मा निर्मित होगी।

नवोदित अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493