सीरिया में 24 घंटे में संघर्ष विराम का गंभीर उल्लंघन नहीं : अमेरिका

प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, “बीते 24 घंटों से अधिक समय के दौरान संघर्ष विराम के उल्लंघ की कोई महत्वपूर्ण घटना सामने नहीं आई है।”

किर्बी ने कहा, “हमने सीरिया में हिंसा में उल्लेखनीय कमी देखी है और निश्चित तौर पर आगे भी कमी आएगी। इस बारे में कोई संदेह नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह बेहद नाजुक स्थिति है और हालात पर जितनी बारीकी से हो सके हम निगाह रख रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका व रूस ने सीरिया में संघर्ष विराम की योजना पर सहमति जताई थी, जिसकी शुरुआत 27 फरवरी से हुई थी।

इंटरनेशनल सीरियन सपोर्ट ग्रुप (आईएससीजी) की म्यूनिख में 12 फरवरी को हुई बैठक के दौरान सीरिया में संघर्ष विराम की योजना बनी थी। इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिका व रूस ने की थी।

समूह में अरब लीग, यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र व चीन सहित 17 देश शामिल हैं।

किर्बी ने कहा कि सीरिया में हिंसा में हालांकि कमी आई है, लेकिन संघर्ष विराम के लगातार उल्लंघन की खबरों को लेकर अमेरिका चिंतित रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493