महिला गोल्फ : पहले दौर में श्वेता ने हासिल की बढ़त

पुणे, 2 मार्च (आईएएनएस)। यहां ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में चल रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठवें चरण के पहले दौर में बुधवार को श्वेता ग्लांडे ने पार 72 का स्कोर कर बढ़त ले ली।

पुणे, 2 मार्च (आईएएनएस)। यहां ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में चल रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठवें चरण के पहले दौर में बुधवार को श्वेता ग्लांडे ने पार 72 का स्कोर कर बढ़त ले ली।

श्वेता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले और पांचवें होल में बोगी लगाई। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए छठवें, 10वें और 14वें होल में बर्डी लगाई। 18वें होल में वह दोबारा बोगी खेल बैठीं जिसके कारण उनका पहले दौर का स्कोर 72 ही रहा।

वहीं, किरण माथारू और अमनदीप द्राल वन ओवर 73 का स्कोर कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहीं हैं।

किरण की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और वह पहले और तीसरे होल में ही बोगी खेल बैठीं। चौथे होल में बर्डी लगाकर उन्होंने राहत की सांस ली लेकिन वह पांचवें होल में फिर बोगी लगा बैठीं। इसके बाद संभल कर खेलते हुए उन्होंने 10वें और 15वें होल में फिर बर्डी लगाईं लेकिन 18वें होल में बोगी खेलने का नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

एक महीने बाद वापसी कर रही अमनदीप तीन बर्डी लगाकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

कोलकाता की स्मृति मेहरा, दिल्ली की गौरी मोंगा और मेहक शर्मा 74 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493