डीयू ने नेटवर्क सुधारने के लिए हुवेई से मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी डीयू ने अपने नेटवर्क को उन्नत बनाने के लिए तकनीक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हुवेई से हाथ मिलाया है। दोनों ने साथ मिलकर दुनिया के पहले वाणिज्यिक ट्रांसपोर्ट सॉफ्टवेयर-डिफाइन नेटवर्क (टी-एसडीएन) की शुरुआत की है। इससे कंपनी को अपनी सेवाएं सुधारने में मदद मिलेगी।

मध्य-पूर्व की प्रमुख दूरसंचार कंपनी डीयू के ट्रैफिक में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, खासतौर से डेटा सेवा का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इस नए गठजोड़ से डीयू को नेटवर्क की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने की उम्मीद है।

डीयू के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रकचर एंड सर्विसेज के उपाध्यक्ष जासि अलअवादी ने एक बयान में कहा, “हुवेई के साथ मिलकर हमने नए टी-एसडीएन नेटवर्क की शुरुआत की है, इससे हमें अपनी सेवा व्यवस्था को तेज करने और नेटवर्क को कारगर बनाने में मदद मिलेगी।”

हुवई ट्रांसपोर्ट नेटवर्क प्रोडक्ट लाइन के अध्यक्ष गाओ जी का कहना है, “डीयू टी-एसडीएन नेटवर्क को सफलतापूर्वक लगाना, मेजबान नेटवर्क के विकास के काम में मील का पत्थर है। इससे नेटवर्क क्षमता का पूरा इस्तेमाल होता है और उसकी गति तेज होती है, जिससे उपभोक्ताओं का अनुभव बेहतर होता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493