इटली में आतंकवादी हमलों का खतरा बढ़ा

रोम, 3 मार्च (आईएएनएस)। इटली में इस्लामी आतंकी संगठन के हमले का खतरा बढ़ गया है। देश की खुफिया सेवा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

संसद में बुधवार को पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) नए जेहादियों की भर्ती कर रहा है जिससे खतरा काफी बढ़ गया है।

130 पन्नों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी किसी खास आतंकवादी घटना की साजिश की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जेहादियों के इंटरनेट चैट रूम में इटली में रहने वाले कम उम्र के युवाओं के शामिल होने में वृद्धि हुई है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय क्षेत्र में आतंकवादी घटना का खतरा काफी बढ़ गया है। हमला पेरिस के हमले जैसा हो सकता है। पेरिस में नबंवर 2015 में आतंकवादी हमले हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक इटली को भी इस्लामी आतंकवादी समूह दुश्मन के रूप में देखते हैं क्योंकि उसके अमेरिका और इजराएल से अच्छे रिश्ते हैं और वह आतंकवाद के खिलाफ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493