चीन में पीला अलर्ट जारी

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चीन की मौसम पर्यवेक्षण संस्था ने बीजिंग और तिआनजिन सहित देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में फैले प्रदूषक तत्वों के मद्देनजर गुरुवार को पीला अलर्ट जारी किया।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार रात तक बीजिंग, तिआनजिन, हेबेई, हेन्नान, शांडोंग, जियांग्शू और लियाओनिंग के हिस्सों तक ये प्रदूषक तत्व फैल जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के 163 शहरों में बुधवार को प्रदूषक तत्व पाए गए।

मुख्य रूप से उत्तरी चीन वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है।

चीन में मौसम में बदलाव को लेकर चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली है। इसमें सबसे खतरनाक स्तर के लिए लाल, उसके बाद नारंगी, पीले और नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493