चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के 2,000 से अधिक सदस्य इस सत्र के दौरान प्रमुख राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह सत्र 14 मार्च तक चलेगा।
ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में आयोजित बैठक के उद्घाटन सत्र में सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष यू झेंगशेंग समिति के कामकाज की रिपोर्ट तय करेंगे।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग और अन्य कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
सीपीपीसीसी चीनी लोगों का एक देशभक्त संगठन है। यह सीपीसी के नेतृत्व के तहत बहुपक्षीय सहयोग और राजनीतिक सलाह का महत्वपूर्ण अंग है।
सीपीपीसीसी का मुख्य कामकाज राजनीतिक परामर्श, लोकतांत्रिक पर्यवेक्षण और देश के मामलों में भागीदारी और चर्चा करना है।
dharmpath.com dharmpath