‘मनमर्जियां’ के लिए अमृतसर जाएंगे विक्की

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल ने बताया कि वह आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग के लिए अमृतसर रवाना होंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

विक्की ने बुधवार को फिल्म ‘जुबान’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “फिल्म ‘मनमर्जियां’ 23 सितंबर को रिलीज होगी। एक बार में ‘जुबान’ पूरी कर लूं, तो मैं अमृतसर का रुख करूंगा, जहां वर्तमान में फिल्म की शूटिंग चल रही है। भले ही मैंने आयुष्मान के साथ काम नहीं किया है लेकिन मैं भी उन्हीं की तरह पंजाब से हूं।”

फिल्म में क्या विक्की, आयुष्मान के साथ गाते हुए नजर आएंगे?

इस पर विक्की ने कहा, “वह बहुस सुंदर गाते हैं, लेकिन भगवान के लिए मैं नहीं गा सकता, यहां तक की मेरी जिंदगी उन्हीं पर निर्भर है, लेकिन मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। हम दोनों को संगीत पसंद है। वह प्रतिभाशाली अभिनेता है और मुझे यकीन है कि मैं उनसे बहुत कुछ सीख सकूंगा।”

किसी खास अभिनेत्री के साथ वह फिल्म में काम करना चाहेंगे?

इस पर उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट बेहतरीन अभिनेत्रियों में से हैं, मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा, निर्देशकों के बीच, मैं विशाल भारद्वाज, इम्तियाज अली, मणिरत्नम, राकेश मेहरा और अन्य कलाकारों के साथ काम करना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493