पोप फ्रांसिस ने नवाज का आमंत्रण स्वीकार किया

इस्लाबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की इस साल पाकिस्तान यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, वेटिकन से बुधवार को मिले संदेश में कहा गया है कि यह निमंत्रण पाकिस्तान के बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री कामरान माइकल और धार्मिक मामलों के मंत्री सरदार यूसुफ ने भेजा था।

कामरान ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में 23 फरवरी को रोम की वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

इससे पहले पोप जॉन पॉल द्वितीय ने फरवरी 1981 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान में लगभग 28 लाख ईसाई हैं। यह संख्या कुल जनसंख्या का लगभग 1.6 प्रतिशत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493