वाशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन रियलिटी स्टार जून शैनन उर्फ ममा जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जॉर्जिया स्थित अपने घर में बेहोश होकर गिर पड़ी थीं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, शैनन (36) ने बुधवार को तबीयत नासाज होने की बात कही थी। उन्हें कई बार उल्टी हुई थी। वह घर की सीढ़ियों से उतरते समय गिर पड़ी थीं।
उन्हें होश आ-जा रहा था, उनकी हालत से घबराई बेटी पंपकिन उन्हें अस्पताल ले गईं।
जानने में आया है कि शैनन खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे रह थीं। उन्होंने भी माना कि जिस समय वह गिरीं, उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं खाया था।
डॉक्टरों ने उनके बेहोश होने की वजह का पता लगाने के लिए कुछ जांच करवाई हैं।
dharmpath.com dharmpath