जुवेंटस कोप्पा इटालिया के फाइनल में पहुंचा

मिलान, 3 मार्च (आईएएनएस)। जुवेंट्स ने बुधवार को पेनाल्टी के आधार पर इंटर मिलान को 5-3 से हराते हुए कोप्पा इटालिया फाइनल में जगह बना ली है।

पहले चरण के सेमीफाइनल में इंटर मिलान को 0-3 से हार मिली थी लेकिन दूसरे मुकाबले में इंटर ने 3-0 से जीत हासिल करते हुए कुल स्कोर 3-3 कर लिया। इसके बाद सेमीफाइनल का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर हुआ।

निर्धारित समय में इंटर के लिए मार्सेलो ब्रोजोविक ने 16वें और 82वें मिनट में गोल किए जबकि इवान पेरिसिक ने 49वें मिनट में गोल दागा।

शूटआउट में आंद्रिया बारजाग्ली, सिमोन जाजा, अल्वारो मोराता, पाउल पोग्बा और कप्तान लियोनाडरे बेनुकी ने युवेंतस के लिए गोल किए लेकिन रोड्रिगो पालाकाओ गोल नहीं कर सके।

साल 2004 में भी जुवेंटस ने सेमीफाइनल में इंटर मिलान को हराया था। जुवेंटस ने बीते साल यह खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493